बदलते मौसम में कौन सी बीमारियां होती हैं, घरेलू नुस्खों से कैसे बच सकते हैं

बदलते मौसम में कौन सी बीमारियां होती हैं, घरेलू नुस्खों से कैसे बच सकते हैं

रोहित पाल

जब भी मौसम बदलता है और तापमान में उतार-चढाव आता तो हमारे शरीर की  प्रतिरक्षा  प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम पर असर होता है। इसके कारण  कमजोर प्रतिरक्षा वाले मरीजों में बीमारियां जल्दी असर करती हैं। एक तरफ वातावरण में प्रदूषण पहले ही फैला होता है, दूसरी तरफ मौसम का बदलना कई बीमारियों को लेकर आता है। इसी को लेकर हमने वैद्य  ए.के त्रिपाठी से बात की और उनसे बदलते मौसम में कौन सी बीमारियां होती हैं, उनके लक्षण क्या होते हैं और घरेलू नुस्खों से खुद को  कैसे सुरक्षित रखा जाए, ये सब जानकार‍ियां लीं।

वैद्य  ए.के. त्रिपाठी ने बाताया कि ये जो मौसम बदलता है उसे सन्धिकाल कहा जाता है यानी सुबह सर्दी और गर्मी या कभी गर्मी और कभी सर्दी होना। ये मौसम बहुत ही अजीब मौसम होता है जो ढेरों बीमारियां लेकर आता है जैसे- अस्थमा, कालरा, चिकेन पॉक्स, बुखार, डेगूं, स्किन एलर्जी, दर्द, चिकुगुनिया, हड्डियों का कमजोर हो जाना आद‍ि 

लक्षण-

  1. अस्थमा- मौसम के बदलने पर आपको सांस लेने में दिक्कत होने लगती है, फेफड़े पूरी तरह काम नही करते हैं। बदलते मौसम में अस्थमा के अटैक का खतरा अघिक रहता है।
  2. मौसम के बदलने पर आपको एलर्जी का खतरा अधिक रहता है। एलर्जी वास्तव में शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता से संबंध रखती है जैसे कभी-कभी हमारे शरीर की संवेदनशीलता किसी रसायन या पदार्थ को लेकर कम होती है जिनके संपर्क में आने से एलर्जी हो जाती है।
  3. शरीर कमजोर रहने लगता है, हमेशा कमजोरी रहती है। दरअसल मौसम में सबसे ज्यादा खतरा वायरल फीवर का रहता है। इसके होने पर गले में दर्द, थकान, खांसी हो जाती है।
  4. मौसम बदलने पर शरीर में इम्यून सिस्टम खराब हो जाता है। जिससे खाने पीने का खास ख्याल नही रख पाते हैं।
  5. बदलते मौसम के साथ ही हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे शरीर के जोड़ाें में दर्द होने लगता है।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित-

  1. वैद्य ए. के. त्रिपाठी ने बताया कि इन बीमारियों के होने पर दर्द निवारक औषधि न लें यानी एलोपैथिक दवाइयों का इस्तेमाल अधिक न करें। इससे आपको राहत तो मिल जाएगी लेकिन बीमारी से पूरा छुटकारा नही मिलेगा।
  2. शरीर में दर्द होने पर 2 ग्राम हल्दी 200 एमएल दूध के साथ लें जिससे दर्द से आराम मिलेगा।
  3. स्किन एलर्जी होने पर नहाने के पहले और नहाने के बाद शरीर में नार‍ियल का तेल लगाएं जिससे कि स्किन एलर्जी से निवारण होगा।
  4. अगर आपको गठिया की शिकायत है तो मेथी को भिगोकर उसका सेवन करें या मेथी के दाने सादे पानी के साथ लें।
  5. सर्दी-जुकाम होने पर मुनक्का या दाल चीनी का सेवन करें जिससे कि आपको आराम मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें-

इस मौसम में फूड प्‍वाइजनिंग का शिकार न बनें

अनगिनत फायदे हैं काले चने के  

जी हां, पांच तरह के कैंसर से बचाता है टमाटर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।